सिर में चुभन क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 12:56

सिर में होने वाला दर्द शरीर को पहुंचा रहा नुकसान बताते हैं ये 5 चेतावनी भरे संकेत, जानें किन संकेतों को न करें नजरअंदाज


क्या अक्सर सुबह से शाम तक आपका सिरदर्द रहता है? सिरदर्द होने पर एक कप चाय या कॉफी पी ली लेकिन फिर भी काम नहीं बन रहा या फिर थोड़ी देर सोने के बाद सिर का दर्द दूर हो जाता है? हर भारतीय सिरदर्द होने पर इस तरीके के उपचार अपनाता है, जो कि बरसों से यूज होते आ रहे हैं। हालांकि इन सब तरीकों से भी बात नहीं बनती तो सिरदर्द के लिए पेनकिलर आखिरी विकल्प होता है, जिसका ज्यादातर लोग सहारा लेते हैं। ज्यादातर बार सिरदर्द ठीक हो जाता है और ये थकावट, तनाव और चिंता के कारण होता है लेकिन आराम या गर्म पेय लेने से ये ठीक हो जाता है। कभी-कभार ऐसा होता है कि आपका सिरदर्द कुछ गंभीर संकेत दे सकता है। आइए जानते हैं सिरदर्द होने पर कौन से संकेत, जो गंभीर स्थिति की ओर इशारा करते हैं।
1- मतली, उल्टी, और रोशनी व आवाज की चुभन के साथ सिरदर्द होना

ये लक्षण, माइग्रेन सिरदर्द का संकेत हो सकता है, जो कि एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जिसमें सिर के सिर्फ एक तरफ तेज धड़कन के साथ सनसनी होती है। इसलिए, अगर आपको मतली, उल्टी और रोशनी व आवाज के साथ चुभन के साथ सिरदर्द होता है तो आपको माइग्रेन के इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर से परामर्श करने की आवश्यकता है।
2- सिरदर्द के साथ बुखार या गर्दन में अकड़न

यह एन्सेफलाइटिस या मेनिन्जाइटिस का संकेत हो सकता है। एन्सेफलाइटिस का अर्थ है मस्तिष्क की सूजन और मेनिन्जाइटिस का अर्थ होता है मस्तिष्क के चारों ओर झिल्ली में सूजन। दोनों स्थितियां जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है और सिरदर्द का कारण बन सकती हैं। डॉक्टर ये सलाह देते हैं कि आप इन लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज न करें।


3- बोलने और देखने में दिक्कत के साथ सिरदर्द होना

अगर आपको सिरदर्द के साथ-साथ देखने में दिक्कत या फिर बोलने में दिक्कत है और चलने में असमर्थता, शरीर के एक तरफ कमजोरी महसूस हो रही है तो ये इस्किमिक स्ट्रोक हो सकता है। यह सबसे आम प्रकार है और आमतौर पर रक्त के थक्के के कारण होती है, जो मस्तिष्क में रक्त वाहिका में होती है और इस स्थिति में रक्त का प्रवाह मस्तिष्क से कट जाता है। ये तेज सिरदर्द के कारण स्ट्रोक का एक संकेत हो सकता है।
4- सिरदर्द के कारण व्यवहार में परिवर्तन

सिरदर्द के साथ-साथ याददाश्त में बदलाव, तर्क, पढ़ना और लिखना, या भावनात्मक नियंत्रण जैसी चीजों में बदलाव ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर से बात करना और उचित सलाह लेना बहुत ही जरूरी है।
5- मस्तिष्क की धमनी में वीक स्पॉट

इस स्थिति में आपके मस्तिष्क की धमनी में एक वीक स्पॉट ऊपर उठता है और उसमें रक्त भर जाता है। इस प्रकार अचानक सिर में तेज दर्द brain aneurysm का प्रमुख लक्षण है। इस स्थिति में धमनी से रिसाव और फटने की संभावना रहती है, जिससे मस्तिष्क में रक्तस्राव होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info